केंद्रीय गृहमंत्री ने सराहा दंतेवाड़ा पुलिस के अफसरों को

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सराहा दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने किया सम्मानित

शैलेन्द्र ठाकुर । दंतेवाड़ा

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने, जनविश्वास अर्जित करने व राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के साहस, अदम्य समर्पण एवं विशिष्ट कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मान प्रदान किया था। इस सम्मान को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस सम्मान को जिले के उन अधिकारियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने नक्सल उन्मूलन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती , निरीक्षक संजय पोटाम , निरीक्षक संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारीलाल मौर्य, उप निरीक्षक लोचन पैकरा एवं उप निरीक्षक कोसा कुंजाम शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन तथा उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। साथ ही
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ाते रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंगद के पाँव की तरह जमे बाबू… (शब्द बाण -147)

अंगद के पाँव की तरह जमे बाबू… (शब्द बाण -147)

साप्ताहिक व्यंग्य कॉलम शब्द बाण भाग - 147 2 अगस्त 2026 शैलेन्द्र ठाकुर । दंतेवाड़ा अटेंडेंस एप और झंडा पंडुम गुरुजी शिक्षकों के ऑन लाइन...