नवोदय विद्यालय में सुविधाओं पर हुआ मंथन


नवोदय विद्यालय की उपलब्धियों व समस्याओं पर चर्चा
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई समीक्षा

दंतेवाड़ा । पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन सह सलाहकार समिति व जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक हुई, जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों व समस्याओं पर मंथन किया गया। समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन व उचित माध्यम से बात रखने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता समिति पदेन अध्यक्ष व कलेक्टर की प्रतिनिधि के तौर पर पहुंची डिप्टी कलेक्टर सुश्री चंचल पैकरा ने की। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के म्यूजिक ग्रुप ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
प्रतिवेदन पेश करते हुए संस्था की प्राचार्य श्रीमती कविता कर ने अपने स्वागत उद्बोधन में विद्यालय में उपलब्ध शिक्षण सुविधाओं, फैकल्टी, खेल व विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी की तरफ भी ध्यान आकर्षित कराया। उप प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार यादव ने विद्यालय में पढ़कर निकले और देश – विदेश में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले छात्र – छात्राओं का जिक्र करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक निशांत बी नायर व आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया। इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि नवीन विश्वकर्मा, सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती अहिल्या ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ ऐश्वर्या नाग, ईएमआरएस प्राचार्य कुलदीप सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम जिला प्रबंधक तरूण कुमार यदु, पालक प्रतिनिधि सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर व श्रीमती सुनीता साहू मौजूद थे। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण राजकरन, दुर्जय पांडेय, नीलेश कोसरिया, विकास कुमार, रुचिन तिवारी, केशव सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

समिति ने किया अवलोकन

समिति में सदस्यों ने बैठक के उपरांत विद्यालय के मेस और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। समिति ने विद्यालय के अनुशासन, भोजन व्यवस्था व गुणवत्ता की सराहना की।

इन समस्याओं की तरफ दिलाया ध्यान
बैठक में आगामी शीतकालीन मौसम से पहले सोलर गर्मजल संयंत्र की मेंटेनेेंस, सोलर लाइट्स की बैटरी बदलवाने, अन्य शासकीय स्कूलों की तर्ज पर सेनेटरी पेड वेंडिंग मशीन लगाने, मेडिकेटेंड मच्छरदानियां उपलब्ध करवाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में मेंडिकल कैंप लगाने, एनसीसी ट्रूप की स्थापना, नवोदय के बच्चों को अस्पताल में त्वरित व विशेष सुविधा दिलाने, विद्यालय परिसर में ओपन जिम की सुविधा दिलवाने, स्पोर्ट्स स्टेडियम व काम्पलैक्स, पैरेंट्स मीट में पहुंचने वाले पालकों के लिए शेड निर्माण, छात्राओं के लिए अलग से खेल मैदान की सुविधा, अन्य शासकीय छात्रावासों की तरह २ अतिरिक्त महिला सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाने, विद्यालय परिसर के बीच से होकर गुजरने वाले दो हाई टेंशन बिजली लाईन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत बताई गई।
————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंत्री प्रवास पर एसीबी की सलामी.. (शब्द बाण – 152)

मंत्री प्रवास पर एसीबी की सलामी.. (शब्द बाण – 152)

साप्ताहिक व्यंग्य कॉलम शब्द बाण भाग - 152 6 सितम्बर 2026 शैलेन्द्र ठाकुर । दंतेवाड़ा रिटायर्ड हर्ट होंगे कप्तान?? बीजेपी कप्तान यानि प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव...