दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की हुई नियुक्ति

दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पहले डीन होंगे डॉ टीकू
डॉ भगत बघेल होंगे मेडिकल सुप्रिटेंडेंट
शैलेन्द्र ठाकुर । दंतेवाड़ा @Bastar update.com

दंतेवाड़ा में खुल रहे शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डीन व अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट की नियुक्ति कर दी है। डॉ टीकू सिन्हा प्रोफेसर मेडिसिन विभाग जगदलपुर को दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज का पहला डीन बनाया गया है। वहीं, डॉ भगत बघेल, प्रोफेसर शिशु रोग विभाग कांकेर को दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का मेडिकल सुप्रिटेंडेंट नियुक्त किया गया है। डॉ बघेल चिकित्सा शिक्षा विभाग में पोस्टिंग से पहले वर्ष 2005 में जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में सेवा दे चुके हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही दंतेवाड़ा में नए शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की तैयारी तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण होने तक टेकनार रोड आँवराभाटा स्थित एकलव्य मॉडल स्कूल परिसर में एमबीबीएस की कक्षाएं लगेंगी और वर्तमान जिला हॉस्पिटल का उपयोग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के तौर पर होता रहेगा।

बिलासपुर समेत प्रदेश के 5 जिलों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित मेडिकल कॉलेजों में वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों को डीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना बताया गया है। नए डीन की नियुक्ति से नए मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और अस्पताल प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी नव-नियुक्त डीन को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

1 thoughts on“दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की हुई नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईमानदारी का ढोल और मुफ्त का राशन… (शब्द बाण -121)

ईमानदारी का ढोल और मुफ्त का राशन… (शब्द बाण -121)

साप्ताहिक व्यंग्य कॉलम शब्द-बाण भाग-121 शैलेन्द्र ठाकुर (दंतेवाड़ा। 01 फरवरी 2026) अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी का ढोल पीट-पीटकर लोगों की नाक में दम करने...