दंतेवाड़ा ब्रेकिंग : नाहटा बने दंतेवाड़ा कलेक्टर

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग : नाहटा बने दंतेवाड़ा कलेक्टर

 

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़

(हो.स.से.) दंतेवाड़ा में लम्बे समय से पदस्थ युवा आईएएस जयंत नाहटा अब दंतेवाड़ा के नए कलेक्टर होंगे। वे 2021 बैच के आईएएस हैं। कलेक्टर देवेश ध्रुव के सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी जगह नाहटा को पदस्थ कर दिया है।
दंतेवाड़ा एसडीएम के तौर पर उनकी प्रारंभिक पोस्टिंग हुई थी, इसके बाद जिला पंचायत सीईओ के पद पर प्रमोशन देते हुए यहीं पदस्थ कर दिया गया। अब अगला प्रमोशन भी इसी जिले में कलेक्टर के तौर पर मिला है। ऐसा प्रमोशन पाने वाले वे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें एक ही जिले में एसडीएम से लेकर जिला पंचायत सीईओ, फिर कलेक्टर बनने का अवसर मिला है। इसके पहले आईएएस सौरभ कुमार दंतेवाड़ा में एसडीएम और कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं, लेकिन एसडीएम पद पर कार्य करने के बाद दूसरे जिले में पोस्टिंग हुई थी।

पुरुषों को भी मिलेगी पितृ वंदन की राशि
खबर है कि महतारी वंदन योजना की अपार सफलता के बाद छत्तीसगढ़ सरकार पुरुषों के लिए भी ऐसी ही योजना बना रही है। दरअसल, महतारी वंदन योजना में हर महीने 1000 रुपये
महिलाओं को मिलने से भाजपा का महिला वोट बैंक मज़बूत हुआ है। भले ही “चार्वाक दर्शन” के अनुसार “जब तक जियो शान से जियो,  उधार लेकर घी पियो” का फार्मूला सरकार को अपनाना पड़ रहा हो। अब सरकार पुरुष वोटर्स को साधने के लिए ‘पितृ वंदन योजना’ लाने की तैयारी में है और महिलाओं की तरह पुरुषों को भी हर महीने 1000 रुपये मिलने लगेंगे। होली के बाद राज्य सरकार अनुपूरक बजट में इसे शामिल कर सकती है। इसके लिए विश्व बैंक से विशेष सहायता की मांग की जाएगी।

अटामी बनेंगे कैबिनेट मंत्री और लखमा भाजपाई 
दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव और केशकाल विधायक व पूर्व आईएएस नीलकंठ टीकाम को जल्द ही विष्णुदेव साय सरकार के केबिनेट में मंत्री पद मिलने वाला है। इसके लिए ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर चलते हुए कुछ मंत्रियों को बिठाने की तैयारी की जा रही है, ताकि राज्य की बजाय अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकें। इधर, कोंटा विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा के जल्द ही भाजपा प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं। बहुचर्चित आबकारी घोटाले में लम्बे समय तक जेल में रहे लखमा इन दिनों जमानत पर बाहर हैं।

(होली न्यूज डेस्क से )

टीप: कृपया रंग-भंग के दौर में देख-परख कर ही किसी सूचना पर विश्वास करें। अविश्वस्त सूत्रों से सुनी-सुनाई इस खबर की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते।

आप सभी को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

@bastarupdate.com

——–

✍🏻 शैलेन्द्र ठाकुर की कलम से..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक प्रभारी.. तीन पर भारी.. (शब्द बाण -130)

एक प्रभारी.. तीन पर भारी.. (शब्द बाण -130)

साप्ताहिक व्यंग्य कॉलम "शब्द बाण" भाग - 130 5 अप्रैल 2026 शैलेन्द्र ठाकुर @Dantewada एक प्रभारी तीन पर भारी दंतेवाड़ा जिले में समाज कल्याण विभाग...