धाकड़ क्षत्रिय समाज ने की दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों की मदद

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया धाकड़ राजपूत क्षत्रिय समाज

संभाग इकाई ने दंतेवाड़ा पहुंचकर सौंपी सहयोग राशि

दंतेवाड़ा। पिछले दिनों 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ में बेघर बार हुए परिवारों की मदद के लिए बस्तर धाकड़, क्षत्रिय, राजपूत समाज आगे आया है। संभाग मुख्यालय से जगदलपुर से सरंक्षक के निर्देशानुसार संभागीय इकाई की टीम ने दंतेवाड़ा के बाढ़ प्रभावित बालपेट इलाके का दौरा कर प्रभावितों का हाल- चाल जाना। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जुटाई गई 40 हजार रुपये सहायता राशि समाज के जिला इकाई के पदाधिकारियों को सौंपी। इस दल में संभागीय अध्यक्ष योगेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला बस्तर मुरली सिंह ठाकुर, संभागीय कार्यकारिणी से एम डी राठौर, देवेंद्र राठौर, युवा अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, रूद्र प्रताप ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गायत्री ठाकुर के अलावा लम्बोदर ठाकुर,
संजीव ठाकुर, सुकमा से युवराज ठाकुर शामिल थे। दल ने ग्राम बालपेट के बाढ़ पीड़ित परिवार के सदस्यों से राहत शिविर भैरम बंद दंतेवाड़ा मे आकर मुलाक़ात की। समाज के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष महादेव ठाकुर, युवा अध्यक्ष नीलम ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुखराम नाग ने संभागीय टीम के साथ दौरा किया। साथ ही इस मदद के लिए संभागीय इकाई का आभार माना। इसके एक दिन पूर्व समाज की कोंडागांव जिला इकाई टीम ने भी दंतेवाड़ा पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात कर सहायता राशि प्रदान किया था। दंतेवाड़ा जिले से भी जल्द ही ऐसा सहयोग जुटाने की कोशिश चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईमानदारी का ढोल और मुफ्त का राशन… (शब्द बाण -121)

ईमानदारी का ढोल और मुफ्त का राशन… (शब्द बाण -121)

साप्ताहिक व्यंग्य कॉलम शब्द-बाण भाग-121 शैलेन्द्र ठाकुर (दंतेवाड़ा। 01 फरवरी 2026) अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी का ढोल पीट-पीटकर लोगों की नाक में दम करने...