नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
आगामी सत्र 2027 में कक्षा 6 वीं में मिलेगा प्रवेश
दंतेवाड़ा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में अगले सत्र 2027 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2027-28 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
इस परीक्षा हेतु आवेदन निशुल्क https://www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ से किए जा सकते हैं। इस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस परीक्षा हेतु आवेदक छात्र – छात्रा को दंतेवाड़ा जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जो कक्षा पाँचवी में सत्र 2026-27 में अध्ययनरत हो। प्रवेश के समय पालक एवं अभ्यर्थी दोनों का दंतेवाड़ा जिले का ही निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा। आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए, जिसके आधार पर आवेदन पत्र भरा जाएगा।यदि आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो तो आवेदक के पास सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन करने के लिए 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच की जन्मतिथि के अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
——–
